हाथरस, अप्रैल 10 -- सिकंदराराऊ। डॉ अंबेडकर पार्क विकास समिति द्वारा डीएम अतुल बत्स के नाम से एक ज्ञापन एसडीएम संजय कुमार को सौंपा गया | ज्ञापन में डॉ अंबेडकर पार्क विकास समिति के पदाधिकारियों द्वारा मांग करते हुए बताया कि जीटी रोड पर काफी पुराना डॉ भीमराव अंबेडकर का पार्क बना हुआ है। और उसमें सौंदरीकरण कराना अति आवश्यक है | पूर्व में अंबेडकर पार्क में सौंदरीकरण तथा बाउंड्री कराने एवं प्रतिमा पर छतरी आदि की व्यवस्था कराने के लिए सरकार द्वारा आदेश भी जारी किया गया है। जिसको लेकर जल्द पार्क का सौंदरीकरण कराया जाए | ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से अध्यक्ष ओमप्रकाश गौतम, अमर सिंह, मटरू मल एवं अनिल भारती मौजूद रहे |
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.