महोबा, मई 20 -- महोबा, संवाददाता। अंबेडकर पार्क के लिए आरक्षित भूमि पर कब्जा के विरोध में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करते हुए जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई है। चरखारी विकास खंड की ग्राम पंचायत बफरेथा निवासी रघुनाथ, शंकरलाल,रामगोपाल, लखन लाल, हरीसिंह, चतुर्भुज, संतोष वर्मा, राजकुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी गजल भारद्वाज को संबोधित शिकायती पत्र में बताया कि गांव में अंबेडकर पार्क की भूमि पर दबंग के द्वारा कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा है। विरोध करने पर दबंग गाली गलौच कर लोगों से विवाद कर रहा है। दबंग के द्वारा लोगों को जानमाल की धमकी दी जा रही है। पूरे मामले की जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई गई है। अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेकर भूमि को कब्जा मुक्त कराने का आश्वासन दिया है।...