बांदा, मार्च 15 -- बांदा, कार्यालय संवाददाता अंबेडकर नगर एक्सप्रेस के शौचालय में एक यात्री का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। सहयात्री ने ट्रेन के बांदा पहुंचने पर जीआरपी को जानकारी दी। इसके बाद शव को स्टेशन में उतारा गया। यात्री को अटैक पड़ने से मौत की आशंका जताई जा रही है।जीआरपी प्रभारी शिवबाबू ने बताया कि अंबेडकर नगर एक्सप्रेस करीब 7.30 बजे बांदा पहुंची है। सूचना मिली की एक यात्री शौचालय में मौत हो गई है। शव की शिनाख्त मप्र के जनपद रतलाम के थाना ताल के कसारी निवासी 61 वर्षीय प्रभूलाल चौधरी के रूप में हुई है। वह अपने सहयाई शैलेंद्र कुमार शर्मा के साथ प्रयागराज से उज्जैन जा रहे थे। परिजनों को सूचना दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...