समस्तीपुर, अप्रैल 4 -- विभूतिपुर। प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित पंचायत समिति भवन के प्रमुख प्रकोष्ठ में शनिवार को गांधी अंबेडकर स्मारक संरक्षण समिति की एक बैठक हुई। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष दिलीप नारायण सिंह उर्फ पप्पू ने की। इसमें आगामी 14 अप्रैल को संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह भव्य रूप से मनाये जाने का निर्णय लिया गया। वहीं इस मौके पर क्षेत्र का मान बढ़ाने वाले प्रतिभावान टॉपर छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। मौके पर सचिव श्याम किशोर कुशवाहा, एमपी मिश्र, प्रभु नारायण झा, राम कुमार महतो, विनय भूषण, अशोक कुमार महतो, राजेश कुमार, सौरभ चौधरी, पूर्व उप प्रमुख निरंजन कुमार, विजय कुमार, रामबाबू यादव, अर्जुन कुमार सिंह, मंटून राय, रमाकांत राय सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।

हि...