मेरठ, अप्रैल 11 -- थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में 14 अप्रैल को नगर में निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर दो पक्षों के बीच उत्पन्न विवाद का समाधान एसडीएम मवाना द्वारा कर दिया गया। प्रशासन की मध्यस्थता में दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर विस्तृत वार्ता की गई। जानकारी के अनुसार, शोभायात्रा के आयोजन और अनुमति को लेकर दोनों पक्षों में मतभेद की स्थिति बन गई थी। मामले को शांतिपूर्वक निपटाने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी मवाना ने समाधान दिवस पर दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर उनकी बात सुनी।वार्ता के दौरान एसडीएम ने दोनों पक्षों को समझाते हुए स्पष्ट किया कि नगर में अंबेडकर जयंती की शोभायात्रा एक ही अनुमति के आधार पर संयुक्त रूप से निकाली जाएगी, ताकि किसी प्रकार का विवाद या कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.