अररिया, मार्च 31 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। अंबेडकर भारतीय समाज की एक बैठक मंगलवार को स्थानीय जेपी सभा भवन में आयोजित की गई। जिसमें आगामी 14 अप्रैल को अंबडेकर जयंती मनाने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता संस्था के संरक्षक विद्यानंद पासवान एवं संचालन संस्था के संस्थापक अध्यक्ष सूरज कुमार सोनू ने किया। बैठक में अंबेडकर जयंती पर होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। इस मौके पर वाहिद अंसारी, शंकर प्रसाद साह,अशोक राम,नरेंद्र कुमार राणा, शीला शर्मा, गोविंद मरिक,सगीर अंसारी आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...