संभल, अप्रैल 15 -- असमोली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सैदपुर इम्मा में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक पिंकी यादव रहीं। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष डॉ. राहिल सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- जिलेभर में धूमधाम से मनी बाबा साहब की जयंती यह भी पढ़ें- सामाजिक समरसता व न्याय के लिए समर्पण के प्रतीक हैं बाबा साहब यह भी पढ़ें- देहात व कस्बों में धूमधाम से मनाई गई डा. अंबेडकर जयंती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...