बरेली, अप्रैल 16 -- नवाबगंज।अंबेडकर जयंती पर शराब की दुकानें बंद रखने के आदेश के बाद भी सेल्समैनों ने दुकानों के बाहर सड़क पर अवैध तरीके से शराब की बिक्र की। जिससे वहां शराब खरीदने वालों की भीड़ लग गयी। शराब बिक्री का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।मंगलवार को अंबेडकर जयंती पर शराब की दुकानों को बंद रखने का जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया था। लेकिन शराब की दुकानों के सेल्समैनों ने दुकानों से शराब निकाल कर अपने पास रख ली। एक शराब की दुकान के सेल्समैन शाम होते ही शराब लेकर कस्बे के बिजौरिया रोड पर पहुंच गए। वहां लोगों को महंगे दामों में खूब शराब बेंची। यह भी पढ़ें- बंदी के दिन शराब लेकर घूम रहे दो लोगों पर मुकदमा इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस्पेक्टर आबाकारी पुष्पेन्द्र कुमार का कहना है कि अंबेडकर जयंती पर शराब बें...