रुडकी, अप्रैल 14 -- रुड़की, संवाददाता। डॉ. भीम राव अम्बेडकर जन कल्याण समिति डॉ. आंबेडकर की जयंती पर नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों और समाज हित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। साथ ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने वाले 25 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र दिए। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। मुख्य अतिथि एलआईसी के प्रबंधक रमेश चंद ने कहा कि बाबा साहब ने सभी वर्गों की महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाया, जिसकी बदौलत आज महिलाएं हर क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रही हैं। यह भी पढ़ें- हाईस्कूल चौखाल में बच्चों ने बाबा साहेब को याद किया यह भी पढ़ें- बीएसएम इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती यह भी पढ़ें- साहिबगंज कॉलेज में डॉ. भीमरा...