भभुआ, अप्रैल 26 -- पेज चार की खबर अंबेडकर जयंती पर महासम्मेलन, सामाजिक जागरूकता का आह्वान गरीब बेटियों की पढ़ाई-शादी में सहयोग का संकल्प, मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित धर्म सम्मेलन में संगठन के पदाधिकारी सहित लोकसभा सांसद ने लिया भाग भभुआ, नगर संवाददाता। अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन, जिला इकाई के तत्वावधान में रविवार को शहर के रिक्रिएशन क्लब में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर जिला स्तरीय कार्यकर्ता महासम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजा राम और संचालन जिला महासचिव सुनील कुमार सुमन ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार ने बाबा साहेब के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का सपना समतामूलक समाज का निर्माण था, जिसे साकार करने के लिए सभी को आगे आना होगा। मुख्य अतिथि...