बोकारो, अप्रैल 12 -- बीएसएल के एडियम बिल्डिंग में सेल एससी-एसटी इम्प्लाईज फेडरेशन,बोकारो यूनिट का प्रतिनिधिमंडल ने बोकारो यूनिट अध्यक्ष सह केन्द्रीय कमिटी सदस्य शम्भु कुमार की अध्यक्षता में बीएसएल प्रबंधन से अंबेडकर जयंती समारोह मनाने पर वार्ता किया गया। इस वर्ष एससी-एसटी फेडरेशन, बोकारो यूनिट और सेल बोकारो स्टील प्लांट संयुक्त रूप से अप्रैल को बाबा साहब भारत रत्न बीआर अंबेडकर की जयंती नगर के सेक्टर-5 स्थित बोकारो क्लब के सिनेमा एरीना में पूरे हर्षो उल्लास से शाम 6 बजे से मनाएगी। फेडरेशन के अध्यक्ष सह केन्द्रीय कमिटी सदस्य शम्भु कुमार ने बताया इस अवसर पर बीएसएल कर्मचारी सहित अन्य बोकारो वासी भी शामिल होंगे। इसके पूर्व सुबह 5:30 बजे से प्रभात फेरी कर फेडरेशन बोकारो में स्थित बाबा साहब की सभी प्रतिमाओ पर माल्यार्पण करेगी। बीएसएल के निदेशक प...