अंबेडकर जयंती पर बबीना में प्रतियोगिताएं, मिले पुरस्कार
उरई, अप्रैल 14 -- उरई। संवाददाता जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बबीना में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंदन कबीर एवं समाजसेवी सुरेश सिंह चौहान तथा समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह, प्रभारी प्रधानाचार्य संजय गुप्ता एवं समस्त स्टाफ रहा। कार्यक्रम के दौरान डॉ भीमराव आंबेडकर पर माल्यार्पण करते हुए उनके विचारों सामाजिक समानता एवं उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डाला गया। छात्रों ने चित्रकला प्रतियोगिता भी की एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता की जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी एवं समाज कल्याणकारी द्वारा पुरस्कार भी प्रदान किया गया। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा द्वारा वृद्धजनों के साथ सहभागिता की गई। यह भी पढ़ें- बरेली कलेक्ट्रेट सभगार धूम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.