मेरठ, अप्रैल 14 -- मेरठ बाबा साहब डा.भीमराव अम्बेडकर के 135 वें जन्मोत्सव पर राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मेरठ से बड़ी संख्या में बसपा नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। डा.भीमराव अम्बेडकर पार्क गोमती नगर में बसपा के मेरठ जिले के नेताओं ने डा.अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर अन्य नेताओं के साथ मेरठ मंडल प्रभारी डा.सुभाष प्रधान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बाबू राम जाटव, पूर्व जिला प्रभारी कांति प्रसाद, पूर्व मंडल प्रभारी प्रबुद्ध , पूर्व पार्षद और वरिष्ठ नेता प्रमोद खड़ौली , पूर्व शहर अध्यक्ष उमेश सिद्धार्थ, सुनील मलिक, सूबेदार आदि लोग शामिल रहे। यह भी पढ़ें- बाबा साहब को राजनीतिक दलों ने किया याद यह भी पढ़ें- बसपा ने आंबेडकर जयंती पर लखनऊ में दिखाई ताकत, सामाजिक परिवर्तन स्थल पर उमड़ा रेला यह भी पढ़ें- तेज धूप में ...