औरैया, अप्रैल 13 -- अजीतमल, संवाददाता। आगामी अंबेडकर जयंती को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में कोतवाली परिसर में डीजे व बैंड संचालकों की बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी कार्यक्रम में राजनीतिक या जाति विशेष से जुड़े गीत बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। क्राइम प्रभारी रामचंद्र वर्मा ने कहा कि अंबेडकर जयंती सामाजिक समरसता और प्रेरणा का पर्व है, इसे आपसी भाईचारे और सम्मान के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि भड़काऊ, आपत्तिजनक या माहौल बिगाड़ने वाले गीत बजाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- अंबेडकर जयंती पर शराब व भांग की दुकानें रहेंगी बंद डीजे और बैंड संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे केवल सामान्य ...