लातेहार, अप्रैल 12 -- बेतला, प्रतिनिधि। डॉ बीआर अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर ग्राम पोखरीकला के अंबेडकर टोला में 16 अप्रैल (गुरुवार) की शाम दोगोला मुकाबला का भव्य आयोजन किया गया है। इसकी जानकारी देते समिति अध्यक्ष संजय राम रवि ने मुकाबला बिहार के प्रसिद्ध व्यास सिरजानंद पांडेय और गुड्डू हलचल के बीच होने की बात बताई।वहीं अध्यक्ष रवि ने सभी संगीत प्रेमियों से उक्त प्रोग्राम का आनंद उठाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...