औरंगाबाद, अप्रैल 13 -- भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पूर्व सोमवार को रफीगंज प्रखंड परिसर स्थित आदमकद प्रतिमा स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने पूरे परिसर की साफ-सफाई कर प्रतिमा स्थल को सुसज्जित किया। कार्यकर्ताओं ने समाज को स्वच्छता और सम्मान का संदेश दिया। स्वच्छता के प्रति समर्पित स्वच्छताग्राहियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया और उनके योगदान की सराहना की गई। भाजपा नेता दीनानाथ विश्वकर्मा, सुबोध कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष सह प्रखंड कार्यान्वयन समिति उपाध्यक्ष संतोष कुमार साहू, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह, महामंत्री बालगोविंद साहू, लड्डू खान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- पारू में आंबेडकर की प्रतिमा की साफ-सफाई यह भी पढ़ें- भाजपा नेताओं ने बाबा साहेब क...