शाहजहांपुर, अप्रैल 14 -- शाहजहाँपुर, संवाददाता। नगर निगम द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में महापौर अर्चना वर्मा, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने पुष्प अर्पित कर बाबासाहेब के योगदान को याद किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार समानता, न्याय और सामाजिक सशक्तिकरण आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं। नगर निगम ने इस अवसर पर शहर के विकास के साथ-साथ सामाजिक समानता और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प भी दोहराया। यह भी पढ़ें- लौहनगरी में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.