बेगुसराय, अप्रैल 14 -- बखरी। सेंट पॉल मॉडर्न स्कूल के प्रार्थना सभा के दौरान बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। उद्घाटन निदेशक दानेश्वर यादव एवं प्राचार्य किशोर किंकर ने बाबा साहेब के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया। श्री यादव ने कहा कि बाबा साहेब गरीबों और दलितों के सच्चे मसीहा थे जिन्होंने उनके अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया और संविधान निर्माण में उनके उत्थान का विशेष ध्यान रखा। उन्होंने छात्रों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर शिक्षा के प्रति समर्पित रहने की सलाह दी। कार्यक्रम के तहत कक्षा 1 से 4 तक के छात्रों के लिए चित्रांकन तथा कक्षा 5 से 8 तक के छात्रों के लिए निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में श्रद्धा से मनी अंबेडकर जयंती उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्...