सोनभद्र, अप्रैल 16 -- ​दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बुधवार की देर शाम दुद्धी के खजुरी से शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया।जुलूस दुद्धी नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों और मुख्य तिराहे चौराहों से होते हुए गुजरा। नीले रंग के झंडों और बाबा साहब की चित्र बने झंडे सुसज्जित होते रहे। जुलूस का मार्ग निर्धारित करते हुए इसे नगर के सभी प्रमुख हिस्सों में ले जाया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग इस उत्सव का हिस्सा बन सकें। प्रशासन और आयोजन समिति के अनुसार, इस विशाल जुलूस का समापन नगर पंचायत के रामनगर कस्बे में किया गया, जहां एक सभा का आयोजन कर बाबा साहेब के जीवन संघर्षों और उनके सिद्धांतों पर प्रकाश डाला जाएगा। यह भी पढ़ें- निकाली गई शोभायात्रा, शोषितों...