औरैया, अप्रैल 12 -- औरैया, संवाददाता। आगामी अंबेडकर जयंती के मद्देनजर कोतवाली औरैया में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा ने की। इस दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और त्योहार को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अशोक कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह सहित नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी से अपील की कि अंबेडकर जयंती को सादगी, भाईचारे और आपसी सहयोग के साथ मनाया जाए। उपजिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकारी ने स्पष्ट किया कि शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित नागरिकों ने भी प्रश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.