रुडकी, अप्रैल 13 -- झबरेड़ा, संवाददाता। आंबेडकर जयंती को लेकर गोष्ठी में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने लोगों से शोभायात्रा के दौरान सद्भाव और शांति बनाए रखने की अपील की। कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी आम जनता की भी है। उन्होंने शोभायात्रा में डीजे के उपयोग को लेकर निर्देश दिए कि ध्वनि का स्तर अधिक न रखा जाए, जिससे किसी को परेशानी न हो। साथ ही कहा कि पूर्व निर्धारित मार्ग से ही शोभायात्रा निकाली जाए और कोई नई परंपरा शुरू न की जाए। यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती पर शांति और नियमों के साथ निकलेगी शोभायात्रा यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती को लेकर बैठक संपन्न यह भी पढ़ें- निर्धारित मानक के अनुरुप डीजे का करें प्रयोग:सीओ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...