औरंगाबाद, अप्रैल 3 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर स्थित बसपा कार्यालय में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर निर्माण समिति की बैठक ख्याली बौद्ध की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को व्यापक और भव्य स्तर पर मनाने की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श करते हुए जिम्मेदारियां भी तय की। जानकारी दी गई कि आयोजित होने वाले जयंती कार्यक्रम में काराकाट के सांसद राजाराम सिंह, औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा, बासपा विधायक सतीश प्रसाद यादव तथा ओबरा के विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र के शामिल होने को लेकर रणनीति बनी। इसे लेकर समिति के सदस्यों में उत्साह देखा गया और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की प्रतिबद्धता जताई गई। बैठक में स्मारक समिति के महा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.