सिमडेगा, अप्रैल 15 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। शिवनगर अंबेडकर क्लब एवं मूल निवासी संघ के संयुक्त तत्वाधान में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य अजय एक्का सम्मिलित थे। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की तस्वीर में मल्यार्पण के साथ हुई। मौके पर बॉलीबॉल मैच का भी आयोजन किया गया। जिसमें खिजरी सिमडेगा की टीम ने कुरडेग की टीम को हराकर विजयी बनी। गोंडवाना विद्यालय सलडेगा के बच्चों द्वारा प्रस्तुत मर्दानी झूमर नृत्य ने सबको मोहित किया। स्वागत गीत लालधन नायक एवं प्रीति मेहर के द्वारा प्रस्तुत किया गया। यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन मंच संचालन राम नायक एवं रोनित नायक ने संयुक्त रूप से किया। कार्य...