हाथरस, अप्रैल 13 -- मुरसान के गांव छोटूओ नवीपुर में लगे बैनर को फाड़ने के बाद मामले ने पकड़ा तूल, पुलिस ने मामले को कराया शांत,तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज,एक किया गिरफ़्तार मुरसान: कोतवाली मुरसान के गावं छोटूआ नवीपुर में अंबेडकर जयंती के लगे बैनर को कुछ शरारती तत्वों ने फाड़ दिया। जैसे ही अंबेडकर अनुयाईयों को जानकारी हुई तो काफी लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराने के बाद तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को पकड़ लिया।कस्बा मुरसान क्षेत्र के गांव छोटूआ नवीपुर में 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में जगह-जगह लगाए गए होल्डिंग और बैनर लगाये गए। एक बैनर को कुछ शरारती तत्वों ने फाड़ दिया। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। काफी देर तक हंगामा की स्थिति बनी रही। मामले की गंभीरता को देखते हुए इला...