नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- Petrol-Diesel Price Today: तेल को लेकर आज राहतभरा मंगलवार है। कच्चा तेल अब 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे है और भारत में पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। रोजाना की तरह आज भी सुबह 6 बजे ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दी हैं। इंडियन ऑयल के रेट के मुताबिक आज बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के दिन दिल्ली में पेट्रोल-डीजल युद्ध से पहले वाले ही रेट पर मिल रहे हैं। दिल्ली में इंडियन ऑयल के पंपों पर पेट्रोल आज भी 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये लीटर है। पोर्ट ब्लेयर में Rs.82.46 प्रति लीटर और डीजल Rs.78.05 प्रति लीटर है। बता दें मार्च 2024 में पेट्रोल-डीजल के दाम Rs.2 प्रति लीटर घटाए गए थे। इसके बाद अब तक कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें- LPG सिलेंडर की डिलीवरी पर सरकार का बड़ा अपडेट...