हल्द्वानी, मार्च 22 -- हल्द्वानी। अंबेडकर जयंती के अवसर पर हल्द्वानी में भव्य आयोजन किया जाएगा। रविवार को दमुवाढूंगा में हुई बैठक में 5 अप्रैल को ऊंचापुल से अंबेडकर पार्क दमुवाढूंगा तक बाइक रैली निकालने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा 14 अप्रैल को मंगल पड़ाव से भोटिया पड़ाव तक झांकियों के साथ भव्य रैली आयोजित की जाएगी। बैठक में नफीस अहमद खान, संजय कुमार टम्टा, हरीश लोधी, पीआर टम्टा, विपिन बिहारी, वीरराम, जगदीशचंद्र भारती, किशन राम, हरिराम टम्टा, सुरेशचंद्र ग्वासीकोटी, गोपालराम ग्वासीकोटी, प्रकाशचंद्र बेरी, सुरेन्द्र बेरी, जमुना प्रसाद ग्वासीकोटी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...