जामताड़ा, अप्रैल 15 -- जामताड़ा,प्रतिनिधि। सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा में मंगलवार को अंबेडकर जयंती पर विचार-गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित की। वहीं कार्यक्रम में उनके जीवन पर आधारित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। मौके पर प्राचार्य डॉ विजय कुमार ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था। वे महान विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, लेखक एवं समाज सुधारक थे। जिन्हें संविधान निर्माता के रूप में जाना जाता है। उन्होंने समानता, बंधुत्व और स्वतंत्रता के लिए जीवन भर संघर्ष किया तथा शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- बाबा साहब ने समाज में व्याप्त भेदभाव के विरुद्ध उ...