अररिया, दिसम्बर 7 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को अंबेडकर चौक पर भारत रत्न एवं संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की 70वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष शाद अहमद ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का संपूर्ण जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय का मार्गदर्शन देता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी देश में सामाजिक परिवर्तन की नींव हैं और राष्ट्र को आगे बढ़ने की दिशा प्रदान कर रहे हैं। वहीं नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमितेश कुमार गुड्डू ने कहा कि अंबेडकर ने हमें न सिर्फ अधिकार दिए, बल्कि सम्मान और संवैधानिक मूल्यों की शक्ति भी प्रदान की। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.