जहानाबाद, अप्रैल 5 -- घोसी, निज़ संवाददाता। घोसी बाजार स्थित अंबेडकर चौक के समीप बीच सड़क पर रखा ढलाई का तोड़ा गया कंक्रीट लोगों के लिए मुसीबत बना है। हालत यह है कि सड़क पर कंक्रीट जमा रहने के कारण सड़क संकरी हो जा रही है जिसके कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। खास करके ज्यादा समस्या तब पैदा हो जाती है जब सड़क पर बड़े वाहनों का प्रवेश हो जाता है। बड़े वाहन के प्रवेश के साथ ही सड़क की चौड़ाई समाप्त हो जाती है और लोग पैदल भी नहीं आ जा सकते। यह हालत पिछले 15 दिनों से बनी है। दरअसल अंबेडकर चौक के पश्चिम नाला निर्माण के दौरान तोड़ा गया सड़क की ढलाई का मलवा अंबेडकर चौक के समीप तीन मोहनी पर रखा गया है। शाम में सड़क पर सब्जी हाट लगने के बाद बाजार में भीड़ भाड़ बढ़ जाती है। ऐसे में लोगों को आने जाने में काफी परेशानी होती है। इस संदर्भ में बाजार नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.