गोरखपुर, जून 10 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। समाजवादी बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी की समीक्षा बैठक बुधवार को पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर हुई। बैठक में वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम व संचालन महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने किया ने किया। वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 2027 विधानसभा के चुनाव नजदीक है। वाहिनी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। वाहिनी के कार्यकर्ता गांव जाकर जनता को जागरूक करें। अम्बेडकरवादी विचारधारा व समाजवादी विचारधारा के लोगों को एकजुट करें। इस दौरान एमएलसी प्रत्याशी कमलेश यादव, राजेश कुमार भारती, डॉ. एसएस पटेल, विद्या सागर उर्फ छोटू, सुशीला भारती, अनारकली मौर्य, मैना भाई, अनूप य...