अंबेडकर नगर, अगस्त 9 -- अंबेडकरनगर, संवाददाता। अम्बेडकरनगर के डॉ.ए.के.पब्लिक स्कूल, मीरानपुर में सोमवार को मार्गदर्शक शिक्षकों की कार्यशाला आयोजित होगी। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग,भारत सरकार की अभिनव गतिविधि 'राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस' में सक्रिय प्रतिभागिता के लिए मार्गदर्शक शिक्षकों का अभिमुखीकरण कार्यशाला सोमवार सुबह 10 बजे से शुरू होगी। बीएसए डॉ.पूनम मिश्रा और जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार सिंह ने जनपद के प्रत्येक परिषदीय उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय से विज्ञान या गणित विषय के एक-एक शिक्षक को कार्यशाला में प्रतिभागिता के लिए प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है।बाल विज्ञान कांग्रेस के समन्वयक निरंजन लाल ने बताया कि कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा 'सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार' विषय पर आधारित लघु शोध तैयार ...