जौनपुर, फरवरी 13 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। सिरकोनी ब्लॉक के सैदपुर गांव में गुरुवार को भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर, भगवान बुद्ध और संत रविदास की प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि डॅा. अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से देश के सभी नागरिकों को समान अधिकार दिलाए, जिससे समाज के हर वर्ग को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर मिला। कहा कि केंद्र सरकार ने बाबा साहब को भारतरत्न देकर उनके प्रति सम्मान प्रकट किया है और वर्तमान सरकार बिना भेदभाव के विकास कार्य कर रही है। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख बंसराज सिंह ने कहा कि समाज में छुआछूत समाप्त करने में बाबा साहब का योगदान ऐतिहासिक रहा है। आशुतोष सिंह ने कहा कि डॉ. आंबेडकर द्वारा दी गई संवैधानिक व्यवस्था ने समाज के कमजोर वर्गों को सिर उठाकर ...