बदायूं, मार्च 9 -- बिल्सी, संवाददाता। नगर के अंबियापुर चौराहे पर रविवार सुबह मामूली कहासुनी ने तूल पकड़ लिया और दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव अंबियापुर निवासी आशुतोष ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों से उनकी मामूली कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर अंबियापुर चौराहे पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इस दौरान आशुतोष और अतुल को चोटें आईं। दूसरे पक्ष के एक युवक को भी झड़प में चोट लगी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी भेज दिया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों का परीक्षण कराया गया है। मामले...