जामताड़ा, मार्च 8 -- अंबा में धूमधाम से संपन्न हुआ हरिराम संकीर्तन अनुष्ठान कुंडहित,प्रतिनिधि।दोल पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर कुंडहित प्रखंड के अंबा दक्षिणपाड़ा में 24 पहर हरिनाम संकीर्तन कुंजविलास के साथ संपन्न हो गया। जानकारी के अनुसार दोल पूर्णिमा के शुभ अवसर पर ग्रामीणों द्वारा प्रतिवर्ष 24 पहर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाता है। अनुष्ठान के दौरान पुरुलिया निवासी कीर्तनिया मनोरंजन चक्रवर्ती ने संकीर्तन प्रस्तुत किया। उन्होंने संकीर्तन के माध्यम से लोगों को समझाया कि पृथ्वी पर मानव जीवन अत्यंत अल्पायु होता है इसलिए कलयुग में हरिनाम संकीर्तन से मानव जीवन का उद्धार होता है इसलिए सभी को संकीर्तन करवाना चाहिए और सुनना चाहिए ताकि हमा प्रभु के श्री चरणों में स्थान पा सके। हरि नाम संकीर्तन सुनने से मनुष्यों के मन की शुद्धी होती है और मानव सही र...