दुमका, मई 24 -- अंबा बिशनपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा स्थल पर भक्तों की भीड़ लगी रही जरमुंडी, प्रतिनिधि। यह भी पढ़ें- श्रीमद्भागवत कथा में भीष्म स्तुति व परीक्षित श्राप प्रसंग का हुआ वर्णनकथा का आयोजन बासुकीनाथ नगर पंचायत के वार्ड संख्या-08 अंबा बिशनपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह यज्ञ के दूसरे दिन शनिवार को कथा पंडाल में भागवत भक्तों की भीड़ लगी रही। कथावाचक फणिभूषण पाठक ने दूसरे दिन की कथा सुनाते हुए कहा कि घर- वार छोड़कर वन में चले जाना ही वैराग्य नहीं है अपितु गृहस्थ आश्रम में संयम और अंतःकरण की शुद्धता के साथ धर्म का पालन भी वैराग्य है। भगवान् के प्रति निष्ठावान होकर की गई दिनचर्या के प्रत्येक कर्म पूजा के समान होता है और संयमित जीवन तपश्चर्या के समान होते है। श्रीमद् भागवत कथा के प्रसंगाधीन कथावाचक फणिभूषण प...