औरंगाबाद, अप्रैल 24 -- ताला तोड़कर घुसे चोर, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस फोटो- 23 अप्रैल एयूआर 1 कैप्शन- चोरी की वारदात के बाद गृह स्वामी के साथ मौजूद अन्य लोग फोटो- 23 अप्रैल एयूआर 2 कैप्शन- चोरी की घटना के बाद बेडरूम में बिखरे पड़े सामान अंबा, संवाद सूत्र। अंबा थाना क्षेत्र के अंबा बाजार स्थित चौक के समीप स्थानीय निवासी वीरेंद्र सिंह के बंद मकान में चोरों ने ताला तोड़कर करीब 80 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और लगभग 12 लाख रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि वे 13 अप्रैल को घर में ताला लगाकर पत्नी के साथ पुत्र के पास पटना गए थे और 22 अप्रैल की रात लौटने पर ग्रिल में ताला बंद मिला, लेकिन अंदर जाने पर पाया कि घर में प्रवेश वाले ग्रिल का ताला टूटा हुआ है तथा किचन के बगल स्थित बेडरूम के दरवाजे की कुंडी कटी ...