हजारीबाग, मार्च 22 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। बड़कागांव के पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने उनके परिवार के सदस्यों एवं समर्थकों के साथ हुई घटना को लेकर मुख्यमंत्री को फेसबुक के माध्यम से खुला पत्र लिखी। पत्र में वह लिखी है की एक महिला, जो पूर्व विधायक निर्मला देवी हैं, उन्हें उनका घर तोड़ने से पहले एनटीपीसी एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों ने मोबाइल छीनकर,नाइटी पहने, नंगे पैर घसीटते हुए केरेडारी थाना ले जाकर बंद कर दिया। मैंने थाना मे जाकर उनको साड़ी पहनाया ।मेरी मां का मोबाइल भी पुलिस द्वारा ले लिया गया था। लोकप्रिय मुख्यमंत्री जी, जो गृह मंत्री भी हैं, कृपया यह बताइए कि क्या एनटीपीसी एवं पुलिस प्रशासन को इस असंवेदनशीलता, क्रूरता, अशालीन आचरण एवं अमानवीय व्यवहार के लिए आजकल विशेष प्रशिक्षण मिलता है। थाना में ले जाकर एक नागरिक के साथ क्य...