भागलपुर, मार्च 16 -- प्रखंड की अंबा पंचायत के कुछ गांवों में नियमित पानी सप्लाई नहीं होने से ग्रामीणों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। इस पंचायत के बलिया वार्ड नंबर नौ, किरणपुर और घुसकी टोला में ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी में पानी की जरूरत ज्यादा हो रही है, फिर भी पानी सप्लाई कम किया जाता है। पंचायत के मुखिया राकेश कुमार ने कहा कि उनसे भी ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई है। उधर, शाहकुंड बाजार में चापाकल खराब होने से लोगों को दिक्कत हो रही है। पीएचईडी की कनीय अभियंता नेहा कुमारी ने कहा कि पंप चालकों को इसके लिए हिदायत दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.