मऊ, मई 12 -- मऊ, संवाददाता। मऊ जंक्शन से अंबाला जंक्शन स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को नियमित रूप से अंबाला जंक्शन से वैष्णों माता कटरा तक विस्तारित किए जाने की मांग को लेकर उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगर विकास मंत्री एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को पत्रक सौंपा। व्यापारियों ने ट्रेन को प्रतिदिन मऊ जंक्शन से कटरा तक संचालित किए जाने की मांग किया। व्यापारियों ने कैबिनेट मंत्री एके शर्मा को बताया कि पछले दो साल से मऊ जंक्शन से स्पेशल ट्रेन के रूप में साप्ताहिक ट्रेन का संचालन रेल प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। इस कारण से मऊ के लोगों को माता वैष्णो देवी की यात्रा के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए वाराणसी या गोरखपुर जाना पड़ता है। यह भी पढ़ें- क्षेत्र की लाइफलाइन साबित होगी मेमू ट्रेन: रेल मंत्री मांग किय...