जौनपुर, सितम्बर 27 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों की तत्परता से एक प्रसूता के जान बचाने में सफलता मिली। समय पर मिली सूचना के बाद अस्पताल प्रशासन ने तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रसूता को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई। उसने एक बच्चे को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बिहार के कैमूर जनपद के मोहनिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत टेकरीकला गांव निवासी मनोज कुमार अपनी पत्नी कश्मीरा को अंबाला से लेकर गंगा सतलज एक्सप्रेस ट्रेन से घर जा रहें थे। यात्रा के दौरान शुरु हुई प्रसव पीड़ा के बाद उन्होने रेलवे के कंट्रोल को सूचना दी। कंट्रोल की तरफ से जौनपुर सीएमओ डॉ. गंगाराम को जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- अवध असम एक्सप्रेस में महिला यात्री को बेटी का जन्म सीएमओ ने चिकित्सा अधीक्षक डा. रफीक फारुकी को तत्काल सम्बंधित...