अंबाला में बीमारी से युवक की मौत
बांदा, अगस्त 24 -- बांदा। परदेश कमाने गए युवक की बीमारी से मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा केबाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गिरवां थाना क्षेत्र के बरसड़ा बुजुर्ग गांव निवासी शिवनरायन ने बताया 27 वर्षीय साला बीरेद्र पुत्र भागवत प्रसाद पंजाब के अंबाला में जॉब करता था। दो दिन पहले उसे बुखार ने जकड़ लिया था। साथियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन शव लेकर गांव आ गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बहनोई शिवनरायन ने बताया कि मृतक चार भाईयो में छोटा था। माता पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.