मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- सरैया। अंबारा तेजसिंह पंचायत स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बल्ली सरैया में गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिला पार्षद सिमरन के सौजन्य से आयोजित सम्मान समारोह में इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिप प्रतिनिधि मो. रहमतुल्ला राइन मुन्ना एवं पंसस पुत्र सूरज कुमार ने बच्चों को शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय के 23 बच्चों को सम्मानित किया गया। वहीं मधौल, रेवा दक्षिणी, बसंतपुर उत्तरी, बसैठा, दातापुर पंचभिड़वा, बखरा पंचायतों में भी इंटरमीडिएट में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले बच्चों को सम्मानित कर हौसला अफजाई की गई। मौके पर प्रधानाध्यापक शिवशंकर राम, प्रभात कुमार, सरपंच रवि राय आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...