नई दिल्ली, मार्च 2 -- रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और उनकी पत्नी डायना फॉक्स कार्नी की रविवार दोपहर मुंबई में अपने घर पर मेजबानी की। यह मेजबानी कार्नी के भारत के अधिकारिक दौरे का हिस्सा था। इस मौके पर मौजूद लोगों ने शास्त्रीय नृत्य और लोक संगीत के जरिये भारत की कलात्मक परंपराओं को जाना। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...