लखीमपुरखीरी, जून 4 -- लखीमपुर। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने गुरुवार दोपहर शारदानगर बाढ़ खंड के अंतर्गत ऐरा पुल से अम्बरपुर तटबंध के किमी 2.600 पर स्पर पुनरोद्धार कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर सम्बन्धित को जरूरी दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने परियोजना की अद्यतन वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा की। 393.58 लाख (अनुबंधित लागत 336.00 लाख) की इस महत्वपूर्ण परियोजना की प्रगति का आंकलन करते हुए आसन्न मानसून सत्र को दृष्टिगत रखते हुए कार्य की गति को और तीव्र करने के कड़े निर्देश निर्गत किए। मौके पर उपस्थित अधिशासी अभियंता (बाढ़ खंड) अजय कुमार ने डीएम को अवगत कराया कि उक्त परियोजना के अंतर्गत 165.00 मीटर की निर्धारित लंबाई में स्पर के पुनरोद्धार का कार्य प्रगति पर है, जिसका लगभग 60 प्रतिशत भाग पूर्ण कराया जा चुका है। यह भी पढ़ें- डीएम ने अर...