नई दिल्ली, जून 1 -- आईपीएल 2026 में टिम डेविड को एक बार फिर उनकी हरकत के लिए बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा है। फाइनल मुकाबले में उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अंपायर नितिन मेनन की ओर बर्फ की थैली फेंकी थी, जिसके बाद बीसीसीआई ने उन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना ठोका है। दो डिमैरिट पॉइंट भी दिए हैं। इतना ही नहीं, इस सीजन तीन बार आचार संहिता का उल्लंघन करते पाए जाने के कारण टिम डेविड को आईपीएल 2027 के पहले मुकाबले से बैन कर दिया गया है। अब वे आईपीएल 2027 में आरसीबी की ओर से या जिस भी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे उसकी ओर से पहला मुकाबला नहीं खेल सकेंगे। यह भी पढ़ें- IPL 2026 में 500 या उससे अधिक रन खर्च करने वाले गेंदबाज कौन-कौन हैं? देखिए लिस्ट50 प्रतिशत जुर्माना लगाया और 2 डिमेरिट पॉइंट भी दिए 1 जून को आईपीएल द्वारा जारी की मीडिया एडवाइजरी ...