नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- टीम इंडिया का न्यूजीलैंड दौरा शुरू हो चुका है। भारत की मुख्य टीम टी20 सीरीज खेल रही है, जबकि इंडिया ए ने भी 23 अक्टूबर से न्यूजीलैंड ए के खिलाफ 3 मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज खेलनी शुरू कर दी है। इंडिया ए सीरीज के पहले मैच की दूसरी पारी में देवदत्त पडिक्कल आसानी से दोहरा शतक पूरा कर सकते थे, लेकिन अंपायर की एक चूक के कारण उन्हें 199 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटना पड़ा। एक मामूली सी अपील पर अंपायर ने उन्हें कैच आउट दे दिया। दरअसल, देवदत्त पडिक्कल 247 गेंदों में 199 रन बना चुके थे। जैक जिब्सन के खिलाफ वे बल्लेबाजी कर रहे थे। जिब्सन ने एक गेंद लेग साइड में डाली, जिसे पडिक्कल ने खेलने की कोशिश की और गेंद उनके करीब से गुजरी। इस दौरान गेंद पैड पर लगी और गेंद ने थोड़ी सी दिशा बदली। एक आवाज भी उसी दौरान अंपायर को स...