अंधेरे में रह रहे पचोखर के लोग, डीएम से की शिकायत
चित्रकूट, मई 12 -- पहाड़ी। ब्लाक क्षेत्र के पचोखर गांव के करीब दो दर्जन ग्रामीणों ने डीएम से बिजली समस्या के संबंध में प्रार्थनापत्र देकर अवगत कराया। बताया कि वह लोग नियमित तौर पर बिजली बिल का भुगतान करते है। पिछले करीब एक माह से उनके मोहल्ले में खंभे के पास से तार टूटी है। जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित है। शिकायत करने पर भी विभाग ने लाइन दुरुस्त नहीं की। भीषण गर्मी में लोगों की हालत खराब है। ग्रामीण सुधीर मौर्य, हेमराज, विनय, मुन्ना, त्रियुगी नारायण, शिवपूजन, भोलाराम, गोपीचंद, नत्थू, ललित, अल्पना, रमन आदि ने बिजली आपूर्ति सही न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। यह भी पढ़ें- बिजली कटौती से भड़के ग्रामीण, खोड़समा बिजलीघर पर दो घंटे धरना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.