अंधेरे में रहने को विवश गांव के लोग
चंदौली, मार्च 26 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। बरहनी गांव की बस्ती में लगा 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर पिछले तीन दिनों से जला हुआ है, जिससे करीब सवा सौ घरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। बिजली न होने से गांव में अंधेरा पसरा हुआ है और भीषण गर्मी के बीच ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।जानकारी के अनुसार, बरहनी गांव के दक्षिण दिशा में बरहनी-नौबतपुर मार्ग के किनारे स्थापित इस ट्रांसफॉर्मर से लगभग 125 घरों के साथ एक आटा व तेल मिल भी संचालित होती है। तीन दिन पहले अचानक ट्रांसफॉर्मर जल जाने से पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई।बिजली संकट के चलते ग्रामीणों के घरों में शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है, वहीं बिजली से चलने वाले उपकरण बेकार साबित हो रहे हैं। पेयजल संकट भी गहरा गया है, क्योंकि अधिकांश पानी की व्यवस्था बिजली पर निर्भर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.