सासाराम, फरवरी 20 -- डेहरी, एक संवाददाता। बंद रोहतास उद्योग समूह के छोटी लाइट रेलवे कॉलोनी के आवास में रह रहे लोग एक साथ अंधेरे में डूब गए हैं। मोमबत्ती जलाकर रहने को विवश लोगों ने अधिकारियों से फरियाद लगाते हुए विद्युत कनेक्शन नहीं मिलने पर सपरिवार आंदोलन की चेतावनी दी है। स्थानीय प्रो. कन्हैया सिंह ने बताया कि रोहतास उद्योग बंद होने के बावजूद छोटी लाइट रेलवे कालोनी के करीब 60 घरों में रहने वाले लोग उद्योग समूह के परिसमापक को आवास का किराया देते हैं। उक्त किराए के राशि में हीं पानी व विद्युत बिल सम्मिलित था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.