प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 1 -- मदाफरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क किनारे गड्ढे में फंसा मिट्टी लदा ट्रैक्टर रात को निकालते समय सड़क के आरपार लगे टोचन के तार में फंसकर गिरने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। साथ मौजूद उसका साथी घायल हो गया। कोहंडौर थाना क्षेत्र के सराय रजई गांव में रविवार रात मिट्टी लादकर आ रहा ट्रैक्टर सड़क पर पहुंचने से पहले गड्ढे में फंस गया। उसमें टोचन तार लगाकर दूसरा ट्रैक्टर उसे खींचने लगा। टोचन सड़क के आरपार लगा था। इसी दौरान सराय रजई गांव निवासी राजेन्द्र कुमार गौतम का 18 वर्षीय बेटा रोशन गौतम अपने दोस्त के साथ बाइक से मदाफरपुर बाजार जा रहा था। वह अंधेरे में सड़क के आरपार लगे टोचन तार में फंसकर बाइक समेत गिरकर दोनों जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही परिजन पहुंचे और दोनों को सीएचसी कोहंडौर ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया ग...